हार्ट के मरीज ने एक साथ खाईं 15 गोलियां:कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत गंभीर, 1 महीने पर पहले आया अटैक

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हार्ट के मरीज ने गलती से एक साथ 15 गोलियां खा ली। उन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मरीज का नाम अक्षय लाल (58) है, जो सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत 15 ब्लॉक पंप हाउस के रहने वाले हैं। दरअसल, अक्षय लाल को एक महीने पहले काम के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका उपचार जारी था। कोरबा में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन बुधवार को उन्हें रायपुर के अंबेडकर अस्पताल ले गए थे, जहां से वे गुरुवार को वापस लौटे थे। शुक्रवार दोपहर अक्षय लाल घर पर आराम कर रहे थे, जबकि घर के बाकी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। घर पर केवल उनका नाती मौजूद था। डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन्हें एक गोली खानी थी, लेकिन अशिक्षित होने के कारण उन्होंने एक-एक कर 15 गोलियां खा लीं। बिगड़ी तबीयत, चक्कर और पसीने से हालत गंभीर गोलियां खाने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और पसीना आने लगा। आसपास के लोगों को बुलाया गया और कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। जब उनसे पूछा गया तो वे कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे। बाद में पता चला कि उन्होंने अधिक मात्रा में गोली का सेवन कर लिया है। एक की जगह 15 गोलियां खाने से बढ़ी परेशानी अक्षय लाल के परिजन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अशिक्षित होने के कारण उन्होंने एक की जगह 15 गोली का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। अक्षय लाल रोजी-मजदूरी का काम करते हैं और उनके दो बेटे भी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। हार्ट अटैक के बाद से उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *