इनफील्ड के बाद ई-रिक्शा पकड़ने लगी पुलिस:होपसर्कस, घंटाघर के आसपास से 8 ई-रिक्शा जब्त, पहले 500 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया था

पटाखें फोड़ते हुए निकलने वाली इनफील्ड बाइक के बाद अब अलवर पुलिस बेतरतीब खड़े होकर जाम लगाने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ उतर आई है। रोजाना ऐसे ई-रिक्शा को जब्त किया जाने लगा है जो रोड पर खड़े होकर यातायात को बाधित करते हैं। यातायात पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुराने शहर में होपसर्कस, घंटाघर व काशी राम चौराहे के आसपास दिन में जाम लगता है। यहां ई-रिक्शा नो पार्किंग में खड़े हो जाते हैं। जिसे देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से रोड पर खड़े मिलने वाले ई-रिक्शा जब्त करने शुरू किए हैं। शनिवार को अलवर शहर में 8 ई-रिक्शा जब्त किए हैं। शर्मा ने बताया कि शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर ई रिक्शों से जाम के हालत हो चुके हैं। कई बार तो दुर्घटना हो जाती है। ई रिक्शों शहर में अनेक जगहों पर आडे़ टेडे खड़े करने से दूसरे वाहन रुक जाते हैं। बाजारों में आए दिन जाम लगता है। जिसके पीछे बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा बड़ा कारण हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *