बूंदी पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अशोक उर्फ अशोक खारी को गिरफ्तार किया है। तालेड़ा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी अशोक खारी (36) पुत्र गोपाल लाल, शिवनगर छत्रपुरा, थाना सदर, बूंदी का निवासी है। वह न्यायालय जेएम तालेड़ा द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के तहत वांछित था। यह वारंट सरकार बनाम कमलेश केस नंबर 161/2016, धारा 457 और 380 आईपीसी के तहत जारी किया गया था। पुलिस टीम ने उसे बूंदी से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, अशोक खारी के खिलाफ विभिन्न थानों में चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर आपराधिक तत्वों, स्थायी वारंटियों और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तालेड़ा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज (पु.नि.), उपनिरीक्षक देशराज, हेड कॉन्स्टेबल रणजीत घटाला (561), कॉन्स्टेबल भीकाराम (1214), कॉन्स्टेबल संदीप (1006) और कॉन्स्टेबल मेहराम (932) शामिल थे। स्थायी वारंटी गिरफ्तार बूंदी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत चार साल से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी शिवराज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर की गई। डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शिवराज पुत्र केलिया कंजर (30) को झालावाड़ से हिरासत में लिया। वह किशनपुरिया, थाना सदर, जिला झालावाड़ का निवासी है। शिवराज न्यायिक मजिस्ट्रेट, तालेड़ा के न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट में वांछित था। यह वारंट केस नंबर 365/2022 से संबंधित था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 411 और 120B के तहत आरोप थे। यह वारंट 15 जनवरी 2026 को प्रभावी हुआ था। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद (778), कॉन्स्टेबल शेरसिंह (430), मनराम (1138), दीपक (908) और विजय सिंह (492) शामिल थे।


