जालोर में बस ने बछड़े को कुचला:शव के पास खड़ी रही गाय; गौ-सेवक बोले-इसी ड्राइवर से यह तीसरी घटना

जालोर में बस ने बछड़े को कुचल दिया। इसके बाद गाय 2 घंटे तक बछड़े के शव के पास ही खड़ी रही। घटना के बाद मौके पर गौ-सेवक और गोरक्षक दल के सदस्य भी पहुंच गए। लोगों ने वहां हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद शव हटाकर दफनाया गया। जानकारी के अनुसार बागोड़ा रोड पर श्याम सुन्दर पेट्रोलियम के पास सड़क पर बैठी गाय और बछड़े को निजी स्कूल बस ने चपेट में ले लिया। बछड़े की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस भगा ले गया। मौके पर भीड़ जुट गई। गौ-भक्त और गोरक्षक जुट गए। ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चला। गोरक्षक दल के सदस्यों ने कहा कि इसी ड्राइवर से गाय को चपेट में लेने की यह तीसरी घटना हुई है। गौ-भक्तों ने ड्राइवर को मौके पर लाने की मांग कर दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को आश्वासन देकर वहां से हटाया। बछड़े को सिरे मंदिर रोड पर सम्मान से समाधि दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *