पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, मौत:उदयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, आक्रोशित परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सिरोही पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के सावेला फली में सोमाराम पुत्र काला राम पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मामूली विवाद को लेकर हुए इस हमले में गंभीर रूप से घायल सोमाराम की उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई। हमलावरों ने सोमाराम को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिरोही में हालत गंभीर होने पर सोमाराम को उदयपुर रेफर किया गया। परिजन 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे उदयपुर ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमाराम की मौत की खबर मिलते ही परिजन और समाज के लोग आक्रोशित हो गए। वे पिंडवाड़ा थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिरोही एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है। एसपी ने टीम को शीघ्र तलाश कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद टीमें रवाना हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *