अशोकनगर में चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई:गेट तोड़कर घर में घुसे, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारा; चार पर केस दर्ज

अशोकनगर में चाय के पैसे मांगने पर एक दुकान संचालक से बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक अधेड़ व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी राज बहादुर सिंह यादव (55), जो तायडे कॉलोनी के निवासी हैं, ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई। सुबह दुकान पर चाय-सिगरेट पीने आए थे
बताया कि वह स्वराज एजेंसी के पास सेंट्रल बैंक के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। 15 जनवरी की सुबह रामकुमार रघुवंशी और उसका एक साथी उनकी दुकान पर चाय-सिगरेट पीने आए थे। यादव के अनुसार, दिनभर चाय-सिगरेट लेने के बाद जब शाम को उन्होंने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने कथित तौर पर शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग की। मना करने पर दोनों वहां से चले गए। रात 9 बजे दोबारा आए, मारपीट की
रात करीब 9 बजे रामकुमार रघुवंशी, दीपक अहिरवार और उनके साथ दो अन्य व्यक्ति बाइक से दुकान पर पहुंचे। उन्होंने राज बहादुर सिंह यादव के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। जब फरियादी अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुसे, तो आरोपी गेट तोड़कर घर में घुस आए और दोबारा मारपीट की, जिससे उन्हें आंख, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामकुमार रघुवंशी, दीपक अहिरवार और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। देहाती नालसी उपनिरीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा जिला अस्पताल अशोकनगर में यह शिकायत दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए मारपीट की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *