स्वर्ण कप हॉकी: कोलकाता-जालंधर में खिताबी भिड़ंत कल:सेमीफाइनल में मैदानी गोल और पेनल्टी शूटआउट से पहुंचीं टीमें

बालाघाट में 51वें स्व. नारायणसिंह मेमोरियल अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला एसईआर कोलकाता और बीएसएफ जालंधर के बीच होगा। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में एसईआर कोलकाता ने केनरा बैंक बेंगलुरु को 3-1 से हराया। कोलकाता ने यह जीत मैदानी गोलों के दम पर हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच बीएसएफ जालंधर और सदर्न कमांडेंट बेंगलुरु के बीच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर थीं, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें बीएसएफ जालंधर ने पांच में से चार गोल किए, जबकि सदर्न कमांडेंट बेंगलुरु केवल एक गोल कर पाई। इस तरह जालंधर ने 4-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। यह टूर्नामेंट 11 जनवरी से शहीद चंद्रशेखर आजाद एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को फाइनल मैच के साथ ही इसका समापन हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *