झाबुआ की 1.90 लाख बहनों के अकाउंट में पहुंची राशि:मकर संक्रांति पर सीएम ने ट्रांसफर किए 28 करोड़; मंत्री भूरिया हुई शामिल

मकर संक्रांति के अवसर पर झाबुआ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। शासकीय हाई स्कूल तलावली के मैदान में हुए इस कार्यक्रम में 1 लाख 90 हजार 587 बहनों के खातों में 28 करोड़ रुपए से अधिक राशि ट्रांसफर की गई। मंत्री निर्मला भूरिया ने किया शुभारंभ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन किया। कलेक्टर नेहा मीना भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास की सराहना की। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा का आधार बन चुकी है। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण पर जोर देते हुए कुपोषण के खिलाफ जन-आंदोलन चलाने का आह्वान किया। मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत करने और जरूरत के अनुसार नए भवनों के निर्माण की योजना की भी जानकारी दी। महिलाओं को किया प्रेरित कलेक्टर नेहा मीना ने उपस्थित महिलाओं को अपनी सफलता की कहानियों से नई पीढ़ी को प्रेरित करने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर वित्तीय प्रबंधन और बचत की आदत डालने का महत्व भी बताया। मकर संक्रांति का पारंपरिक उल्लास समारोह में तिल-गुड़ का वितरण, रस्सा-कशी, मेहंदी और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं ने उत्सव का रंग बढ़ाया। सामाजिक चेतना जगाने के लिए प्रेरणा नुक्कड़ नाटक दल ने बाल विवाह रोकने पर प्रस्तुति दी। पोषण टोकरियां भेंट की कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने लाड़ली बहनों को हितलाभ और पोषण की प्रतीकात्मक टोकरियां भेंट कीं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हजारों महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे यह महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उत्सव बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *