डबरा में कल 5 घंटे बिजली कटौती:6 फीडरों पर मेंटनेंस के चलते सुबह 9 बजे से बंद रहेगी सप्लाई

डबरा शहर में शनिवार को बिजली सप्लाई पांच घंटे तक बंद रहेगी। यह कटौती 33 केवी डबरा सिटी फीडर पर किए जाने वाले जरूरी संधारण कार्य के कारण की जा रही है। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कटौती बिजली विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जरूरत पड़ने पर इस समय में बदलाव भी किया जा सकता है। इन 6 फीडरों से जुड़े इलाकों में नहीं रहेगी बिजली संधारण कार्य के चलते 11 केवी डबरा सिटी, रामगढ़, पिछोर, बुजुर्ग, सुभाषगंज और टेकनपुर फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित बिजली बंद रहने से रामगढ़, हनुमानगंज डांडा, सुभाषगंज, सराफा, जंगीपुरा, तहसील परिसर, नगरपालिका मेन रोड, कृष्णपुरा, शिव कॉलोनी, कमलेश्वर कॉलोनी, बुजुर्ग रोड, शिक्षक कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, मोदीकुंज और रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *