पुराने भोपाल के बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक:सांसद आलोक शर्मा बोले- मोबाइल कोर्ट भी साथ चले; पार्किंग और वीडियोग्राफी पर भी सुझाव

भोपाल संसद आलोक शर्मा ने पुराने चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्ट्रेट में नगर निगम कमिश्नर, एडीएम, एसडीएम और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। आलोक शर्मा को व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी। व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि पुराने शहर के बाजारों में अतिक्रमण की वजह से बार-बार जाम लगता है, जनता चौक बाजार, सराफा बाजार में आने से कतराती है। व्यापारियों ने दुकानों के सामने शटर और नाली की जगह भी किराए पर दे दी है, जिससे रोड पर चलने की जगह ही नहीं बचती। इसी क्षेत्र में मस्जिद के सामने वाली सड़क पर अवैध चौथ वसूली की शिकायत भी सामने आई। जिसकी क्षेत्र के दोनों पार्षदों ने इसकी पुष्टि की। इन समस्याओं के चलते इन बाजारों के व्यापार-व्यवसाय भी कम हो गया। बैठक में सांसद शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सोमवार से दो-तीन दिन तक लगातार अनाउंसमेंट कराकर चौक बाजार, सराफा बाजार, लखेरापुरा, इब्राहिमपुरा, आजाद मार्केट, लोहा बाजार, हनुमानगंज सहित पूरे क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। जिससे पुराने भोपाल शहर की इस ज्वलंत समस्या का स्थायी समाधान हो सके। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने मौके पर ही एक डेडिकेटेड कमेटी गठित कर अतिक्रमण के खिलाफ रेगुलर मुहिम चलाने की सहमति प्रदान की। सांसद बोले-अतिक्रमण हटाने के साथ मोबाइल कोर्ट भी चले सांसद शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की मुहिम के साथ मोबाइल कोर्ट भी साथ चले, जिससे अतिक्रमण हटाने की मुहिम में आने वाली बाधाओं को आसानी से निपटाया जा सके। किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील पंजाबी ने सुझाव दिया कि क्षेत्र की वीडियोग्राफी होना चाहिए। वार्ड के पार्षद ने सुझाव दिया कि शीश महल की जगह पर पार्किंग बनाई जाना चाहिए। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति भी दे दी थी लेकिन अब ये मामला ठंडे बस्ते में है। इस पर अगली बैठक कलेक्टर साथ करने पर सहमति बनी। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में सांसद आलोक शर्मा के साथ नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन, एडीएम सुमित पांडे, नगर निगम अपर आयुक्त सहित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, एसडीएम, आरटीओ, सामाजिक और व्यापारिक संगठन,
राजधानी वस्त्र व्यापारी संघ, सराफा एसोसिएशन, भोपाल व्यापारी संघ, लोहा बाजार व्यापारी संघ, आजाद मार्केट व्यापारी संघ, हनुमानगंज किराना व्यापारी संघ, घोड़ा निक्कास व्यापारी संघ, इब्राहिमपुरा व्यापारी संघ, दाल-चावल एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारीगण सहित व्यापारीगण और रहवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *