जैंतगढ़| जैंतगढ़ क्षेत्र में पुनः चोरी की घटना होने लगी है। मकर संक्रांति के दिन हुई चोरी की घटना से लोगों की नींद उड़ने लगी है। मकर संक्रांति के दिन मानि कपुर गांव निवासी अरविंद प्रधान के घर से चोरों ने दिनद ाड़े घर का ताला तोड़ कर अलम ारी में रखे लगभग पांच लाख रुपए के जेवर सहित नकद 90 हजार रुपए चोरी कर लिए। घटना के समय अरविंद प्रधान सपर वार रामतीर्थ मेला गए हुए थे। मेला से लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलम ारी का लॉकर भी टूटा था और लॉकर में रखे जेवर और नकदी गायब थे। इसकी सूचना जगन्न ाथपुर थाना को दी गई है। जगन्नाथपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। चाईबासा| 16 जनवरी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के न्यायालय ने अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ फूलचंद गोप को धारा 302 भादवि के तहत आजीवन कारावास और 15 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। इस संबंध में कुमारडुंगी थाना में 26 फरवरी 2022 को प्राथमिकी अभियुक्त दिकुबालकांड, टोला – रंगामाटी निवासी उपेन्द्र उर्फ फूलचंद गोप के विरूद्ध अपनी पत्नी गांगी गोप की तेज धारदार हथियार से हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 26 फरवरी 2022 को सुबह अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ फूलचंद गोप ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी गांगी गोप की तेज धारदार हथियार से बाईं कान के बगल में मारकर जख्मी कर दिया था, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस ने अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ फूलचंद गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। नोवामुंडी| नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना कोटगढ़ स्थित जयपाल सिंह मुंडा चौक पर शाम करीब 5.15 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। चौक पर बने ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगने से संतुलन बिगड़ गया और युवक उछलकर सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ा। हादसे में युवक के दो दांत टूट गए, जबकि चेहरे और माथे पर गहरी चोटें आईं। माथे से लगातार खून बहने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के समय चौक पर मौजूद राम गोप, राजेश करूवा आदि ने घायल युवक को इलाज अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि घायल युवक कातिकोडा गांव का दामाद है। वह कातिकोडा से मेला देखकर नोवामुंडी की ओर जा रहा था।


