चक्रधरपुर में भी बंद के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस

चक्रधरपुर| पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को कोल्हान समेत झारखंड बंद रहेगा। इसे लेकर चक्रधरपुर के मानकी मुंडाओं ने शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस प्रखंड कार्यालय के बिरसा भगवान स्टैचू के समीप से निकल कर भगत सिंह चौक, पुराना रांची रोड, बाटा रोड, पवन चौक होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पहुंचा। इस दौरान बंद समर्थकों ने बाजार के दुकानदारों को बंद सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह किया। भास्कर न्यूज | चाईबासा पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को आहूत झारखंड बंद का नैतिक समर्थन में उतरे जिले के विभिन्न आदिवासी संगठन के बंद समर्थकों ने शुक्रवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला। बंद समर्थकों ने शहरवासियों से शनिवार को सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। मशाल जुलूस का शुभारंभ पोस्ट ऑफिस चौक से की गई। जहां विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए। मशाल जुलूस निकालने से पूर्व पोस्ट ऑफिस चौक में बंद समर्थकों ने जमकर नारे लगाते हुए पड़हा राजा सोमा मुंडा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की। जुलूस में आदिवासी मुंडा समाज, आदिवासी एकता मंच, आदिवासी स्वशासन एकता मंच, आदिवासी हो महासभा के प्रतिनिधि शामिल रहे। मशाल जुलूस में महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *