आनंदपुर | आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकेंदुदा पंचायत के मोरंग में नव युवक संघ के द्वारा गुरुवार देर रात ठेठ नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि आनंदपुर राजा प्रताप रुद्र सिंहदेव, प्रसन्नों सिंहदेव, रामकृपाल प्रधान, पिंटू गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर म्यूजिकल ग्रुप सिमडेगा के नागपुरी जगत के कलाकार गायक चिंता देवी, नारायण नायक, रजनी कुमारी, सूरज कुमार, विकास लखवा, रेशमा कुमारी समेत जमशेदपुर के कलाकारों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति कर समा बांध दिया। वही गायिका चिंता देवी ने “होंठ पर लाली गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के सभी सदस्यों के द्वारा भरपूर सहयोग किया गया। मौके पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। चाईबासा | नाई विकास मंच,नाई विकास मंच महिला मोर्चा तथा नाई विकास मंच विश्लेषक समिति के पदाधिकारियों ने जुबली तालाब में मकर संक्रांति के उपलक्ष में चूड़ा, दही तथा तिलकुट खाकर आपस में एक दूसरे को मकर संक्रांति का बधाई दिया। जिसमें सभी पदाधिकारी अपने-अपने घरों से खाने के व्यंजन लाकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर महिला मोर्चा के संरक्षक रमेश प्रमाणिक ने कहा कि आज ही के दिन भगवान भास्कर उत्तरायण होते हैं। आज ही के दिन मां गंगा का मिलन गंगासागर में होता है आज ही के दिन भीष्म पितामह ने अपने प्राण को त्यागे थे इसलिए मकर संक्रांति हमारे हिंदू धर्म में आस्था का पर्व माना जाता है। मकर संक्रांति में तिल खाने की परंपरा है तिल हमारे शरीर के लिए अत्यंत ही गुणकारी है तिल हमारे शरीर को विटामिन डी तथा कैल्शियम की कमी को दूर करता है। अंत में दीपक ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया की कर्पूरी ठाकुर जयंती का समय बहुत कम है पदाधिकारी गण तन – मन धन से लगकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कर्पूरी ठाकुर जयंती सह वनभोज कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित करें।


