जिला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीएमश्री विद्यालय के विद्या​​िर्थयों ​को किया सम्मा​​िनत

भास्कर न्यूज | चाईबासा सदर के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरसंडा में विशेष शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन लालमुनी पूर्ति जिला परिषद, मुखिया श्रीराम सुंडी, ग्रामीण मुंडा ध्रुवा सुंडी एस. एम.सी. अध्यक्ष प्रियंका सुंडी की उपस्थिति में किया गया। बैठक में विशेष रूप से छात्र- छात्राओं के नामांकन और विद्यालय में ठहराव के संबंध में चर्चा किया गया, उक्त विद्यालय में कुल 700छात्र छात्राएं है, मौके पर पूर्ति ने अभिभावकों को सं‍बोधित करते हुए आग्रह किया कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूर से स्कूल भेजें। जो बच्चे लगातार स्कूल नहीं आते हैं तो उनके घर जाकर अभिभावकों से बात करें। उक्त बैठक में प्रखण्ड, जिला स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में उपमुखिया पुष्पांजलि सुंडी, पूर्व सैनिक सिलाई सुंडी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी, सहायक शिक्षिका कमला बारी, उर्मिला पिंगुआ, सरिता कुमारी, मीना देवगम, शकुंतला तुबिद, सिडनी सिंहकुटिया, चिन्मय सेनगुप्ता, सीमा हेंब्रम, जया विश्वकर्मा, जगरानी सुंडी, पदम कुमारी, अंसार जावेद, ज्ञानेश्वरी बिरुआ, एस. एम. सी. के सदस्यगण और अभिभावक उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *