मतदाता सूची की पुनरीक्षण बैठक में 98 बीएलओ व 10 पर्यवेक्षक शामिल

भास्कर न्यूज | नोवामुंडी नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पप्पू रजक ने की। बैठक में कुल 98 बीएलओ और 10 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान मतदाता सूची के मिलान (मैपिंग) पर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि पुराने अभिलेखों के आधार पर वर्तमान सूची की गहन जांच कर अपात्र एवं दोहरे नामों की पहचान सुनिश्चित की जाए। जिन मतदाताओं के पहचान पत्र में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, उसमें सुधार के लिए प्रपत्र-8 भरवाने का निर्देश दिया। रजक ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को घर-घर जाकर सत्यापन करने, मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *