श्री दरबार साहिब के सरोवर पर वुजू प्रक्रिया करने का वीडियो वायरल

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर के समक्ष बैठ एक मुस्लिम युवक के धार्मिक वुजू प्रक्रिया करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त प्रक्रिया के तहत युवक नवाज पढ़ने से पहले पवित्र सरोवर के किनारे बैठकर कोहनी (एलबो) को पवित्र जल से साफ करते हुए देखा जा सकता है। पवित्र जल को अपने कानों के आगे-पीछे भी लगाते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं, एक अन्य वीडियो क्लिप में उक्त युवक श्री हरमंदर साहिब के बाहर प्लाजा में यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि सभी सिख भाइयों ने पगड़ी पहनी हुई है, केवल उसी ने खुद टोपी पहनी हुई है लेकिन हिंदू-सिख, मुस्लिम-ईसाई सभी हैं। आपस में भाई-भाई की तर्ज पर टोपी पहनकर सभी धार्मिक परंपराएं निभाने पर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी ने उसे कुछ नहीं कहा है। यानि कोई आपत्ति नहीं जताई है। युवक आगे कहता है कि हम सभी भाई भाई हैं तथा हमें इसी तरह भाई भाई बनकर ही रहना चाहिए। बेशक उक्त वीडियो क्लिप 3 दिन पहले बनाया हुआ लगता है लेकिन इससे एसजीपीसी की आंतरिक सुरक्षा व लापरवाही उजागर हुई है। एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सेवादारों की लापरवाही की जांच होगी। सेवादार ड्यूटी पर होने के बावजूद उसे ऐसा करने से क्यों नहीं रोक पाए । धामी ने कहा कि भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह भी चेक किया जाएगा कि वीडियो एआई के माध्यम से तो नहीं बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर माफी मांगी और कहा कि बचपन से श्री दरबार साहिब जाना चाहता था और 3 दिन पहले वहां गया था। वहां की मर्यादा के बारे में पता नहीं था। युवक ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और श्री दरबार साहिब आकर भी माफी मांगूगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *