2 कारों की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल

अमृतसर | 2 कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला और 2 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह निवासी गांव चविंडा कलां ने बताया कि 14 जनवरी को कार में ताया गुरमीत सिंह, मां सरबजीत कौर, भांजी पल्कप्रीत कौर (17) और भतीजे गुरनक्ष सिंह (7) के साथ रिश्तेदारी से वापस गांव चविंडा कलां आ रहा था। जब शाम करीब 6 बजे गांव ठठा के गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में ताया गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां सरबजीत कौर, भांजी पलकप्रीत कौर और भतीजा गुरनक्ष सिंह घायल हो गए। हादसे में दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। कार के चालक ने अपना नाम गिल प्रताप सिंह निवासी गांव कक्कड़ बताया, लेकिन बाद में मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *