फिरौती मांगने, हेरोइन-हथियार सप्लाई करने वाले सिंडिकेट की महिला सहित 3 काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर देहाती पुलिस के स्पेशल सैल की टीम ने 11 दिन की कार्रवाई में फिरौती मांगने, हेरोइन-हथियार सप्लाई करने वाले सिंिडकेट की महिला सहित 3 आरोपियों को काबू किया है। मामले में मेन मास्टरमाइंड सतबीर सिंह उर्फ सत्ता नौशहरा और अभिराज सिंह उर्फ अभी और नंदनी शर्मा फरार चल रहे हैं। आरोपी ड्रग मनी से खरीदी लग्जरी गाड़ियों में हेरोइन-हथियार सप्लाई करते थे। आरोपियों ने खेप घरों में छिपाकर रखी थी। आरोपी हेरोइन और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाते थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल और एसएसपी देहाती सुहेल मीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिलप्रीत कौर (36) निवासी बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू, अजुल अरोड़ा (24) निवासी घी मंडी और प्रथम शर्मा निवासी गांव माहल के रूप में हुई है। आरोपियों से 3 लग्जरी कारें, 4.8 किलो हेरोइन, 2 ग्लॉक सहित 4 विदेशी पिस्तौल, एक पंप एक्शन और एक स्प्रिंगफील्ड राइफल और 150 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 6 जनवरी को स्पेशल सैल की टीम ने सबसे पहले अजुल अरोड़ा को काबू किया। इसके बाद पूछताछ में आरोपियों का खुलासा होता गया जिन्हें काबू किया गया। मामले में फरार मास्टरमाइंट सतबीर के पर 19, जबकि अभिराज पर 15 केस पहले से दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *