अस्पताल से भागे गैंगस्टर के मामले में एएसआई और कांस्टेबल पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर मुठभेड़ में काबू घायल गैंगस्टर मनी प्रिंस के जीएनडीएच से पुलिस को चकमा देकर भागने के मामले में थाना मजीठा पुलिस ने लापरवाही के आरोप में कंबोह थाना में तैनात एएसआई और हैड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे दिन भी फरार गैंगस्टर मनी प्रिंस का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। डीआईजी बार्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी मनी प्रिंस गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल था जिसकी निगरानी थाना कंबो के एएसआई लखविंदर सिंह और कांस्टेबल हरजोत सिंह कर रहे थे। उनकी लापरवाही के कारण आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहीे हैं। बता दें कि थाना कंबो पुलिस ने 12 जनवरी को लोपोके रोड पर नाकेबंदी के दौरान मनी प्रिंस निवासी तरनतारन को एनकाउंटर में काबू किया था। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर 3 फायर किए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *