लैंगिक समानता पर जागरूक, हीमोग्लोबिन जांच की

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, आगंनबाड़ी केन्द्र, स्कूल एवं कॉलेजों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए एनीमिया विषय पर 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर (बसना) में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना योजना अंतर्गत बालिकाओं को लैंगिक समानता, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान देना, सही पोषण के लिए संतुलित आहार, फोलिक एसिड टैबलेट, आयरन, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ पर विशेष चर्चा हुई, एनीमिया की रोकथाम, तथा मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, भारतीय न्याय संहिता एवं बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित सभी कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जा रही हैं। इस अवसर पर बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच, फोलिक एसिड, आयरन का टेबलेट एवं कॉपी पेन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक खिलेश्वरी चक्रधारी, केन्द्र प्रशासक सुश्री झलक साहू, चाइल्ड हेल्प लाईन सुपरवाइजर पायल ध्रुव, भोजराम चौहान, सेक्टर सुपरवाइजर उमादेवी पटेल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *