बालोद| शिविर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर शुक्रवार को यातायात एवं परिवहन विभाग ने बालोद में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 43 वाहन चालकों को लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। यातायात पुलिस बालोद ने वाहन चालकों से अपील की है कि बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं। नाबालिगों को वाहन चलाने न दें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे। आगामी लर्निंग लाइसेंस शिविर गैजी में 17 जनवरी को। 18 को मालीघोरी, 19 को डौंडीलोहारा, 20 को चिल्हाटीकला, 22 को कमकापार, 23 को मंगचुवा, 24 को कोटेरा लगेगा। इच्छुक वाहन चालक इन स्थानों पर जाकर लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।


