कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा सात मार्च से, टाइम-टेबल जारी

भरतपुर| जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च 2026 से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत सत्र 2025-26 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 2 पारियों में होंगी। प्रथम पारी सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1 बजे से 4:15 बजे तक होंगी। जारी टाइम-टेबल के अनुसार 7 मार्च को कक्षा 9 की अंग्रेजी और कक्षा 11 की आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत विषय की परीक्षा होगी। 9 मार्च को कक्षा 9 हिंदी और कक्षा 11 की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा की जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को गणित, 11 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 12 मार्च को तृतीय भाषा और 13 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी। 14 मार्च को कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कक्षा 11 के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 15 मार्च को अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 मार्च से शेष विषयों की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 9 की सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा और राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषय शामिल हैं, जबकि कक्षा 11 में कृषि संज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, एच्छिक गणित, अंग्रेजी साहित्य और समाजशास्त्र की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा 19 मार्च 2026 को संपन्न होंगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *