शहर की सड़कों व चौराहे पर लगे अवैध होर्डिंग और बैनरों को हटाया

भास्कर न्यूज| भरतपुर शहर की सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की। यह अभियान नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई के कड़े निर्देश पर और राजस्व अधिकारी श्री तेजराम मीना के नेतृत्व में संचालित किया गया। निगम की विशेष टीम ने शहर के मुख्य चौराहों, बिजली के पोल और सार्वजनिक भवनों पर बिना अनुमति लगे दर्जनों होर्डिंग्स और बैनरों को हटाया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की सुंदरता को बिगाड़ने और यातायात में बाधा डालने वाले ऐसे अवैध विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान रवि, धर्मवीर और पुष्कर शामिल रहे। राजस्व अधिकारी तेजराम मीना ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों और विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर और निगम की पूर्व अनुमति लेकर ही विज्ञापन प्रदर्शित करें। बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर न केवल सामग्री जब्त की जाएगी, बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *