भास्कर न्यूज । तेलो चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत में लगने वाले सात दिवसीय स्व. विनोद बिहारी महतो स्मारक झारखंड मेला का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षक आयोग बेबी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि मेला आपसी भाईचारे का होता है। किसी तरह का कोई भी व्यक्ति मेला में अशांति फैलाने का काम करेगे तो उसे बख्शा नही जायेगा। वहीं कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा मेलाटांड़ में आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री बेबी देवी ने कहा कि किसान ही हमारा अन्नदाता है, उनके विकास से ही राज्य का विकास संभव है। सरकार किसानों को समय पर खाद, बीज उपलब्ध कराने का काम कर रही है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदत लाने वाले किसानों को अतिथियों एंव जिला के अधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख चांदनी परवीन, संरक्षक दशरथ महतो, मुखिया निरंजन महतो, तेलो मध्य मुखिया युगल महतो, पंसस राजेन्द्र महतो, यदु महतो, सुनील टुडू, बालमुकुंद महतो, विशेश्वर पांडेय, सुरेश महतो आदि मौजूद थे। मेला का उदघाटन करतीं पूर्व मंत्री।


