सिटी रिपोर्टर | बोकारो शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 46 से ज्यादा लोगों की समस्याओं की शिकायतों को सुना गया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, चास नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने निचले तल्ले पर जाकर जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचें दिव्यांगों की भी समस्या सुनी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। दूसरी ओर डीसी के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी किया गया, जहां बीडीओ व सीओ ने सुनवाई की। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत सहित आदि थे।


