एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन धूमधाम से मना

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास निगम क्षेत्र के बस पड़ाव के समीप शुक्रवार को बोकारो रिग एसोसिएशन की ओर से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें चास, बोकारो, चंदनकियारी, फुसरो, पेटरवार, रामगढ़ , गोला, गिरिडीह, बगोदर, धनबाद, महुदा बोरवेल के मालिक शामिल हुए। इस दौरान बोरवेल गाड़ी के पाटर्स बढ़ोतरी को लेकर क्षेत्रवार बोरिंग दर में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। बताया कि डीजल, लोहा और अन्य मेटेरियल की कीमतों में भारी वृद्धि से बोरवेल मालिकों के सामने मजदूरी तक निकालना मुश्किल हो गया है और वाहन की किस्त जमा करना भी कठिन हो रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए सर्वसम्मति से विभिन्न दर निर्धारित किया गया। साथ ही केसिंग की दरों में भी बढ़ोतरी किए जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर कुणाल सिंह, अमित सिंह, सच्चिदानंद राय, संजीव सिंह, मुन्ना सिन्हा, उज्जवल सिंह लालू, सरोज वर्मा, टिंकू झा, श्रीकांत प्रसाद, करणवीर आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *