विधायक के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए स्थानीय लोग

सिटी रिपोर्टर | बोकारो मकर संक्रांति के अवसर पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने सेक्टर-3 स्थित आवासीय कार्यालय में दही-चूड़ा भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। पूरे आयोजन में उत्सव और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। विधायक ने कहा कि यह पर्व समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम है। ऐसे आयोजन जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वास को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और आगामी योजनाओं को लेकर अनौपचारिक चर्चा भी हुई। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने पारंपरिक दही-चूड़ा का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *