धूप से राहत, दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़ा

लुधियाना| शहर में शुक्रवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई और यह 5.2 डिग्री रहा। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और आसमान में काले बादल छाय रहे। जिससे विजिबिलिटी कम रही। दोपहर करीब 1 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली और बाजारों व सड़कों पर रौनक बढ़ी। हालांकि, पूरे दिन कोल्ड वेव का असर बना रहा, जिससे सुबह-शाम सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *