महिला को बचाने उतरे बुजुर्ग भी नहर में गिरे, दोनों बचाए

लुधियाना| गिल नहर के पास शुक्रवार को एक महिला के नहर में गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। महिला को डूबता देख वहां मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बिना देर किए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह भी नहर में गिर पड़े। घटना के समय चौक पर तैनात पुलिस कांस्टेबल सुखदेव ने तुरंत स्थिति भांप ली। बिना देरी उन्होंने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए नहर में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कांस्टेबल सुखदेव ने महिला और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, अगर सुखदेव ने तुरंत कार्रवाई न की होती, तो हालात गंभीर होते। कांस्टेबल सुखदेव की तत्परता और मानवता की हर तरफ सराहना हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *