वार्ड-51 में नशे के खिलाफ रैली निकाली

भास्कर न्यूज |लुधियाना आत्म नगर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने व्यापक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत रोजाना किसी न किसी इलाके में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार नशा विरोधी रैलियां निकाली जा रही हैं, ताकि युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सके। इसी कड़ी में शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के पास त्रिकोणा पार्क से पैदल मार्च निकाला गया, जो स्कूटर मार्केट तक पहुंचा। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। सिद्धू ने कहा कि युवाओं को नशे जैसे घातक रोग से दूर रखकर उन्हें खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने में सरकार का साथ दें और नशे के खिलाफ इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि हलके के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैलियों का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों को चेतावनी देना और इलाके के लोगों को उनके डर से मुक्त करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना भय के प्रशासन को सूचना दे सके। इस मौके पर जोनल कमिश्नर गुरपाल सिंह, मोंटी सिंह, मोंटी सचदेवा, महिंदर पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह राजा, मनप्रीत सिंह (ट्रेड विंग), दीपक अरोड़ा, अशोक पुरी, कमलदीप कपूर, गुरप्रीत सिंह इलू, महिला विंग की ब्लॉक इंचार्ज सुखप्रीत कौर, सुखविंदर कौर गिल, सीमा ग्रेवाल, नीलम, दविंदर कौर, जसविकरम सिंह, कमलदीप सिंह, जसवीर सिंह और अमरजीत सिंह लाड़ी सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *