लुधियाना। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, गुजरखां कैंपस, मॉडल टाउन, लुधियाना की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वास्थ्य एवं फिटनेस जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र में कृष्णा चैरिटेबल हॉस्पिटल की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुप्रिया ने शारीरिक फिटनेस और सही शारीरिक मुद्रा के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने मांसपेशियों की अकड़न और थकान से बचाव के लिए सरल स्ट्रेचिंग व लचीलेपन के व्यायामों का प्रदर्शन किया तथा बैठने, पढ़ने और चलने की सही तकनीकों के बारे में बताया। आर्ट ऑफ लिविंग संगठन के संकाय सदस्यों ने तनाव कम करने, ध्यान और श्वास अभ्यासों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने सत्र की सराहना करते हुए छात्रों को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


