जयपुर| चारदीवारी में चलने वाले 250 ई-रिक्शा के लिए शुक्रवार को लॉटरी निकाली गई। लॉटरी वहां मौजूद लोगों के हाथ से ही निकलवाई गई थी। लॉटरी के लिए 717 आवेदन प्राप्त हुए थे। ये चारदीवारी के जोन-7 को 5 उप-जोन (7A, 7B, 7C, 7D और 7E) में बांटने के बाद निकाली गई। प्रत्येक जोन में 50-50 ई-रिक्शा चलेंगे। वहीं 5-5 ई-रिक्शा रिजर्व रखे गए हैं। इन्हें उस दौरान प्राथमिकता मिलेगी, जब चयनित 50 में से निर्धारित का संचालन नहीं होगा। सभी ई-रिक्शा गुलाबी रंग में चलेंगे। इस कलर कोड के अलावा अन्य किसी रंग का ई-रिक्शा परकोटे में चलता पाया गया तो उसे सीज कर दिया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि चारदीवारी क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन के लिए लेकर लॉटरी के लिए 11 से 15 जनवरी तक आवेदन मांगे थे। 16 जनवरी को लॉटरी निकाली गई। अब 18 जनवरी से लॉटरी के आधार पर गुलाबी रंग वाले ई-रिक्शा पाएंगे।


