जयपुर| शहर में अजमेर रोड पर हीरापुरा बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो गया है। इस बस स्टैंड पर जेडीए ने करीब 7 करोड़ के विकास कार्य किए हैं। यह राजस्थान राज्य बस अड्डा विकास प्राधिकरण का पहला ऐसा बस स्टैंड है, जहां से रोडवेज और निजी बसें संचालित होंगी। पहले चरण में रोडवेज की अजमेर रूट पर 133 बसें संचालित होंगी। खाटूश्यामजी वाली 76 बसों का संचालन भी यहां से होगा। सिंधीकैम्प के मुख्य प्रबंधक राकेश राय को यहां का प्रभारी बनाया है। सुबह प्राधिकरण के संभाग प्रबंधक राकेश मीणा ने बस संचालन की शुरुआत की। इस दौरान सुरेन्द्र टाक, लोकेश चौधरी, मुदित कटोड़ा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


