एसआईआर की तारीख 19 तक बढ़ी, भाजपा ने नाम कटने पर 18 आपत्तियां दर्ज कराई

जयपुर | चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट में नाम हटवाने और जोड़ने के लिए दावे और आपत्तियां लेने की तारीख को शुक्रवार को बढ़ा दिया है। आयोग ने एसआईआर वाले राज्यों में दावे आपत्तियां लेने की तारीख को 19 जनवरी तक बढ़ाया है। पहले 15 जनवरी आखिरी तारीख थी। वहीं, कांग्रेस ने एसआईआर में गड़बड़ियों के मामले में कोर्ट में याचिका दायर करने की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शनिवार को कोर्ट में याचिका दायर करने की घोषणा की है। इधर, एसआईआर में भाजपा ने 18 हज़ार आपत्तियां नाम हटवाने को लेकर दर्ज कराई हैं। इस मामले में चुनाव आयोग का कहना है कि इसके लिए बनी अथॉरिटी नाम हटाने को लेकर निर्णय करेगी। हालांकि इससे पहले नोटिस देकर जवाब माँगा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *