जयपुर | रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के लिए खानपान को लेकर नई व्यवस्था शुरू की है। अब प्रीमियम स्लीपर ट्रेनों में खाना किराए में ही शामिल होगा और हर यात्री को सफर के दौरान कैटरिंग सर्विस दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह सर्विस सभी श्रेणी (1एसी, 2एसी और 3एसी) में अनिवार्य रूप से दी जाएगी और अलग से कोई कैटरिंग चार्ज नहीं वसूला जाएगा। आईआरसीटीसी भी यात्रियों को लंच, डिनर, मॉर्निंग टी, इवनिंग टी के साथ ही 1 लीटर वॉटर और अखबार भी देगा। आईआरसीटीसी को प्रति व्यक्ति प्रति किमी 0.40 रुपए (जीएसटी के अतिरिक्त) भुगतान किया जाएगा।


