अम्बेडकर बस्ती का हिंदू सम्मेलन 31 को

बीकानेर| मार्कण्डेय नगर की अम्बेडकर बस्ती में 31 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन होगा। सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद श्याम चांडक अध्यक्ष, गायक व उद्योगपति नारायण बिहारी महासचिव व संयोजक, ताराचंद गहलोत व गोपाल गहलोत उपाध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश करनाणी कोषाध्यक्ष, दुर्गा बिहारी महिला संयोजक, पंकज गहलोत युवा आयाम तथा किशन गहलोत प्रचार प्रमुख बनाए गए। सभा में कवि शिव दाधीच ने हिन्दू धर्म व राष्ट्रचेतना की कविता पाठ की। इस अवसर पर महिला संयोजक दुर्गा बिहाणी ने नारी शक्ति के रूप में छात्रा डिम्पी दाधीच का अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *