गूंजा बीकानेर के गोचर ओरण संरक्षण का मुद्दा

बीकानेर| गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत संत समाज द्वारा श्री बुधगिरि मढ़ी फतेहपुर शेखावाटी एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। बुधगिरि मढ़ी के पीठाधीश्वर दिनेशगिरि महाराज ने बताया कि गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे व गौमाता को सम्मान प्राप्त हो इस उद्देश्य आयोजित इस आवश्यक सभा में अनेक संत-महात्माओं ने उद्बोधन दिया। सभी का .यह कहना था कि भाजपा सरकार से जितनी अपेक्षाएं थी वह अभ आहत हो रही हैं। बार बार मांग को अनसुना किया जा रहा है। महंत दिनेश गिरिजी महाराज ने बताया कि 27 अप्रेल को गो सम्मान दिवस को देशभर से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे। सभा में बीकानेर से पहुंचे सरजूदास महाराज भी गो सम्मान आह्वान अभियान में शामिल हुए तथा 27 अप्रेल को गो सम्मान आह्वान अभियान को समर्थन दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने कहा कि बीकानेर में भी हजारों बीघा गोचर-ओरण भूमि पर सरकार व बीडीए प्रशासन नजरें गढ़ाए हुए है। विकास के नाम गोचर व ओरण को मिटने नहीं देंगे। सरजूदासजी महाराज ने बीकानेर में 27 जनवरी 2026 को जिला कलक्ट्रेट पर होने वाले महापड़ाव में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीकानेर से मनोज सेवग, सूरजमाल सिंह नीमराना, किशन शर्मा, मोहन माली, नारायण माली आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *