सिटी रिपोर्टर | बीकानेर माई युवा भारत की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें बूंदी जिले के युवाओं ने शिरकत की, जो विभिन्न जिलों के बीच सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदान-प्रदान का प्रमुख मंच साबित हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल थे। अध्यक्षता कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया, नशा मुक्ति केंद्र से डॉ. हरमीत सिंह र विक्रम सिंह थे। डॉ. गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक एकता और खेल भावना को मजबूत करते हैं। जोशी ने कहा कि माई भारत के माध्यम से ग्रामीण युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। मेरा युवा भारत केंद्र की जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नेतृत्व कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बूंदी के 37 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मनोहर सिंह भाटी, लेखा अधिकारी छोटू राम पूनिया, निशांत, राजू राम, कुशल राज, कार्यक्रम का संचालन महावीर जालप ने किया।


