व्यापार उद्योग मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक का साफा उपरणा पहनाकर किया अभिनंदन

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से आयोजित बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो की ऐतिहासिक सफलता पर मंडल अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में सहयोगी सदस्यों एवं सहभागियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए कृतज्ञता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा का पारंपरिक साफा, उपरणा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने कहा कि बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो जैसे आयोजनों से न केवल स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि शहर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है। मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बीकानेर के नागरिकों का आभार जताया। दर्शन जैन के उत्कृष्ट कार्य के लिये बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा उसे “यूथ बिजनेस आइकॉन” की उपाधि से नवाजा गया व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एक्सपो में प्रतिदिन सफलता पूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए आनंद आचार्य, विनय थानवी, योगेश खत्री, निखिल स्वामी, नरेश मारू का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल केके सुंथार, निगम आयुक्त यशपाल आहूजा व जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। मंडल सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन ने बीकानेर के व्यापार और उद्योग को नई दिशा दी है। इस दौरान मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *