स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार की संकल्पना की दी जानकारी

वरला/बलवाड़ी | शासकीय कॉलेज बलवाड़ी के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. आनंद गावड़ेकर ने स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार व आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, रोजगार-निर्माता और भविष्यदृष्टा बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा आज का युवा यदि साहस, कौशल और नवाचार को अपनाए, तो वह न केवल अपना भविष्य संवार सकता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है। डॉ. गावड़ेकर के विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और उद्यमशील चेतना का संचार किया। संचालन डॉ. लक्ष्मण राजाने ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजना सुल्या, साइना खान, नागेंद्र वर्मा उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *