अयोध्या की तर्ज पर श्री राम मंदिर का निर्माण जारी

वरला/बलवाड़ी | वरला में जिले के सबसे बड़े श्री राम मंदिर का निर्माण जारी है। अयोध्या की तर्ज पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर का गुंबद आकार ले रहा है। राजस्थान के कलाकार मंदिर निर्माण में जुटे हैं। मंदिर में स्थापित की जाने वाली भगवान श्री राम की प्रतिमा का निर्माण अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विराजित मूर्ति बनाने वाले कलाकार द्वारा बनाई जा रही है। बड़वानी, खरगोन जिले सहित महाराष्ट्र के भी राम भक्त मंदिर निर्माण कार्य देखने आते रहते हैं। शुक्रवार को भाजपा बड़वानी जिलाध्यक्ष अजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सोनी, तुलसीराम पटेल आदि मंदिर का अवलोकन करने पहंुचे। इस दौरान श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद रहे। मंदिर के निर्माण कार्य को देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना रहा है। जो काफी सुंदर और मनमोहक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *