महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना बेहद जरूरी : नपाध्यक्ष

भास्कर संवाददाता | सीहोर लाडली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहद जरूरी है। यह उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है। इससे वे परिवार के निर्णयों में अहम भूमिका निभा पाती हैं। स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है और समाज में उनका सम्मान बढ़ता है। इससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होती हैं। यह बात शुक्रवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा खातों में 15-15 सौ रुपए की राशि अंतरित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही। इस अवसर पर नपा सभाकक्ष में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी ज्ञानेश खरे, भगवती लाल मालवीय के अलावा परिषद की ओर से मुकेश मेवाड़ा, विजेंद्र परमार, अजय पाल राजपूत, राहुल राय, प्रदीप गौतम, दिनेश कुशवाहा, लोकेंद्र वर्मा और अन्य अधिकारी तथा लाड़ली बहनें मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *