शादीशुदा निकला प्रेमी तो युवती ने तोड़ा रिश्ता साथियों के साथ किया अपहरण, चार गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। सुभाष नगर इलाके में ड्यूटी से लौट रही युवती को कार सवार चार बदमाशों ने अगवा कर लिया। मुख्य आरोपी राजगढ़ निवासी रामप्रसाद तंवर का युवती से प्रेम प्रसंग था, लेकिन उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर युवती ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने साजिश रची। वारदात के दौरान युवती के चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संभाग में नाकेबंदी की और वायरलेस के जरिए सभी थानों को अलर्ट किया। सीसी फुटेज से कार के मनेंद्रगढ़ की ओर भागने की पुष्टि हुई। 120 किमी तक चले इस फिल्मी पीछा के बाद आखिरकार मनेंद्रगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर कार एमपी 13 सीसी 4342 को रोक लिया। पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। शादी के लिए युवती का अपहरण की ये घटना पहली नही है। करीब एक साल पहले दरिमा थाना क्षेत्र के नानदमाली से किशोरियों को अपहरण कर मध्यप्रदेश के सागर ले जाने वाले गिरोह को गांधीनगर पुलिस ने ही रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा था। तब ये पता चला कि शादी के लिए इन किशोरियों को ये गिरोह बेचने वाला था। इसके बाद मई 2025 में शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र में दूसरी घटना सामने आई थी जब एक होटल में काम करने वाले युवती को बहला फुसलाकर उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेच दिया गया। युवती का जब घर वालों के पास फोन आया तब ये ये मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस युवती को बरामद कर आरोपियों को वहां से पकड़कर अंबिकापुर ले आई। इसके बाद शादी के लिए युवती के अपहरण की ये तीसरी घटना है। दुकान से अपने क्वार्टर लौट रही थी युवती युवती सरगुजा के ग्रामीण इलाके की है। वह अंबिकापुर में फर्नीचर दुकान में काम करती है। उसने गांधी नगर के सुभाष नगर में किराए का क्वार्टर ले रखा है। वह रोज सुबह काम पर जाती है और रात करीब 9 से 10 बजे तक लौटती है। गुरुवार की रात वह क्वार्टर के पास पहुंची थी कि बदमाशों ने उसे अगवा किया। साल भर में शादी के लिए अपहरण की तीसरी घटना ये आरोपी किए गए गिरफ्तार… पुलिस ने रामप्रसाद तंवर (32) वर्ष निवासी भवानीपुरा थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश, 2. लाल चंद्र पिता मदन लाल (26) निवासी भौईकला, थाना वालंता, जिला जलावड, मध्यप्रदेश, 3. कमलेश तंवर पिता अमर सिंह (19) निवासी राजगढ़, जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश, 4. भंवर लाल पिता राम सिंह (22) निवासी विडीवैड, थाना भोजपुर, जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *