महासमुंद| नगर के बीटीआई रोड में गौरव पथ निर्माण कार्य जारी है। सड़क निर्माण के दौरान वाहनों के आवागमन से रास्ते में धूल के गुब्बार उड़ रहे है। इससे लोग काफी परेशान है। करीब आधे दर्जन से अधिक गांवों के समस्याओं इस रास्ते से ही जिला मुख्यालय पहुंचते है। ऐसे में रोजाना परेशान होना पड़ता है। इस पर किसी भी प्रकार ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण सालभर और लोगांे को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


