क्षेत्र की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाएं

भास्कर संवाददाता | सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने शुक्रवार को रेहटी पहुंचकर तहसील कार्यालय, राजस्व न्यायालय, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया और धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। रेहटी तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने इस प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, अभिलेखों का अद्यतन शीघ्रता से किया जाए व पात्र ग्रामीणों को राजस्व सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपरिवर्तन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। धान की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था बारदाना व भुगतान प्रक्रिया देखी इसके बाद कलेक्टर बालागुरू के. ने रेहटी तहसील के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों पर धान की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था, बारदाना, भुगतान प्रक्रिया, किसानों की सुविधा तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी धान उपार्जन नीति का सख्ती से पालन किया जाए और सभी केंद्रों पर किसानों से धान की खरीदी पारदर्शी एवं सुचारु रूप से की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *