भास्कर संवाददाता | भैरूंदा नेहरू पार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय में 20 जनवरी 2026 को सेवादल कांग्रेस का एक दिवसीय भव्य सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने भैरूंदा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सभी को विधिवत निमंत्रण पत्र दिए। बैठक में खंगराले ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने भैरूंदा, रेहटी, गोपालपुर और बुधनी क्षेत्र के सभी विंग संगठनों को आयोजन में भाग लेने का न्योता दिया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष भैरूंदा सुनील गोलिया, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष संतोष गौर, अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश सचिव रामबगस, बुधनी विधानसभा प्रभारी संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रेहटी राजेश दुबे, यूथ सेवादल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


