गाजियाबाद में धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फटा, 5 झुलसे:खोड़ा में जिस पर तेल पड़ा वही आग की चपेट में आया

गाजियाबाद में दिल्ली से सटे खोड़ा इलाके में शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसके बाद जैसे ही ट्रांसफार्मर का ऑयल दूर तक गिरा तो 5 लोग इसकी चपेट में आ गए। जिस पर गर्म तेल गिरा उसी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिससे लोगों में चीखपुकार मच गई। 100 मीटर तक लोग आग लगी हालत में दौड़ते रहे। जिसमें एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वीडियो सामने आई गाजियाबाद का खोड़ा इलाका दिल्ली बार्डर से नजदीक है। यहां राजीव विहार में शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर फट गया। जिसमें बताया गया कि करीब 500 मीटर तक आवाज सुनाई थी। ट्रांसफार्मर में बिजली का ऑयल होता है। लाइट सप्लाई के समय ऑयल बहुत गर्म होता है, यह उबलती हुई हालत में रहता है। इस दौरान काफी दूर तक तेल के लोगों पर जा गिरा। इस घटना में 5 लोग चपेट में आए हैं। जहां आग से झुलसते हुए एक युवक की वीडियो भी सामने आई है। युवक चिल्लाते हुए दौड़ रहा है कपड़ों में आग लग रही है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने कंबल डालकर आग बुचाई। 5 युवक झुलसे SHO खोड़ा नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर फटने से यह हादसा हुआ है। जहां आग लगने से खोड़ा के राजीव विहार निवासी, कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल चपेट में आए हैं। अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे तेज आवाज हुई तो लोग डरकर सहम गए। कहीं बिजली का करंट की चपेट में न आ जाए। लोगों ने जेई, एसडीओ और एक्सईएन को सूचना दी। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे। घायल अतुल ने पुलिस को बताया कि जोर की आवाज आई और अचानक ट्रांसफार्मर फट गया। अचानक जैसे ही तेल ऊपर गिरा तो कपड़ों में आग लग गई। जहां लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। इससे बाद में लाइनमैन ने बिजली सप्लाई कट कर दी। जिससे अफरा तफरी का माहौल बचा रहा। जांच शुरू की गई विद्युत निगम के एक्सईएन अमित सिंह ने बताया कि सिनेमा हाल परिसर के पास एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। जहां बिजली चोरी रोकने के लिए सड़क पर यूनिट लगाई गई थी। इसी यूनिट के फटने से हादसा हुआ है। जांच में आया है कि यूनिट में ही ब्लास्ट हुआ है। जांच में आया कि आंतरिक फाल्ट से यूनिट फटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *