JAC अलर्ट से बदली तस्वीर: एक दिन पहले 56 हजार गैप, अब सिर्फ 2 हजार

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का समय पर जारी अलर्ट ने आठवीं बोर्ड परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया को पटरी पर ला दिया। गुरुवार तक जहां पिछले वर्ष की तुलना में करीब 56 हजार कम फॉर्म भरने से चिंता गहराने लगी थी, वहीं शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। नतीजतन, एक दिन में ही अधिकांश अंतर पाट दिया गया और अंतिम आंकड़ों में अब पिछले साल से महज करीब 2 हजार कम आवेदन रह गए। देर रात तक और आवेदन आने की संभावना है। वर्ष 2025 में 5,18,023 छात्रों ने आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जबकि 2026 में 5,16,610 फॉर्म भरे गए। जैक द्वारा गुरुवार को जारी अलर्ट के बाद शिक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यालय और स्कूल स्तर पर त्वरित समन्वय स्थापित किया गया। तत्काल समीक्षा हुई। स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र छात्र फॉर्म से वंचित न रहे। इसका सीधा असर शुक्रवार को देखने को मिला। कम आवेदन वाले 5 जिले

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *