स्टूडेंट्स का होटल इंडस्ट्री में चयन

जालंधर| सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के आठ स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट हुई। इसमें फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स – सौरभ, सुमित, जतिन, विशाल, कैलाश, चक्षु, संजोत और आमिर हुसैन शामिल हैं। इनका जोधपुर के एक निजी होटल में चयन हुआ है। इन स्टूडेंट्स को फूड प्रोडक्शन और हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट में चयनित किया गया है। इस दौरान स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे स्टूडेंट्स की लगन और इंस्टीट्यूट द्वारा क्वालिटी, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एजुकेशन देने पर लगातार फोकस को दर्शाती है। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने चयनित स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *