जालंधर| हंस राज महिला महा विद्यालय की ओर से ‘स्वदेशी संकल्प रन ’ और स्वदेशी थीम पर आधारित नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने भारतीय मूल्यों, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय गर्व, युवाओं को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार को उजागर करने वाले प्रभावशाली नारों को डिज़ाइन करके स्वदेशी की भावना को व्यक्त किया। नारे लेखन प्रतियोगिता के बाद जागरूकता फैलाने और देशभक्ति की भावना जगाने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान डिजाइन, फाइन आर्ट्स और मल्टीमीडिया विभाग के छात्रों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया।उन्होंने हाथ से बने और डिजिटल रूप से डिज़ाइन किए गए पोस्टर व नारों को प्रस्तुत किया। इसी के साथ नारों और पोस्टरों को बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला और सेवानिवृत्ति न्यायाधीश एनके सुद, उपाध्यक्ष, डीएवी सीएमसी और स्थानीय समिति के अध्यक्ष ने आयोजक टीम और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने फेकल्टी हेड डॉ. राखी मेहता, डॉ. नीरू, आशिष और डॉ. शैलेन्द्र के साथ विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की प्रशंसा की।


